May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2024। सोमवार को सुबह जब घुमचक्कर बाजार पर अधिकांश दुकानें बंद थी तो घुमचक्कर से झंवर बस स्टैंड तक प्रशासन ने तिरंगा रैली निकालकर शहरवासियों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। पंचायत समिति से निकली इस रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित सभी सरकारी कार्यालयों से कार्मिक शामिल हुए। रैली का संयोजन विकास अधिकारी मनोज कुमार धायल ने किया व अध्यक्षता उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने की। रैली में अतिथि के रूप में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा शामिल हुए वहीं तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश प्रजापत सहित विभिन्न विभागों के अनेक कर्मचारी शामिल हुए। रैली में तिरंगा थामे कार्मिक पैदल पंचायत समिति से उपखंड कार्यालय तक आए और वहीं से बाइक रैली में शामिल कार्मिक घुमचक्कर से झंवर बस स्टैंड तक पहुंचे। यहां से पुन: लौट कर पंचायत समिति परिसर में रैली पूर्ण हुई। वहीं कस्बे के व्यापारियों व नागरिकों में शहर के बाहर प्रशासन द्वारा रैली निकालकर शहरवासियों को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश देना आज चर्चा में है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति परिसर से प्रशासन ने निकाली सोमवार सुबह तिरंगा रैली।