






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2024। सावन के चौथे सोमवार को शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अलसुबह से श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ शिवालयों को गूंजायमान कर दिया है। घरों पर भी श्रद्धा के साथ रूद्राभिषेक के आयोजन हो रहें है। मंदिरों में चल रहें भजन कीर्तन के आयोजनों में सैंकड़ो भक्त शामिल हो रहें है। गौरव पथ पर स्थित चिड़पड़नाथ जी की बगीची शिवालय में आज भोले की फौज करेगी मौज की टीम द्वारा शाम बाबा का बर्फानी श्रृंगार किया जाएगा। यहां रात 8 बजे बाबा की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। हनुमान धोरा मंदिर में स्थित शिवालय में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह से दोपहर तक यहो हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहें। वहीं झूलेलाल मंदिर में अलसुबह रूद्राभिषेक पूजन पंडित अनिल उपाध्याय द्वारा संपन्न करवाया गया। रवि रिझवानी ने बताया कि नरेंद्र गुरनाणी द्वारा आयोजित पूजन में मुरलीधर संगवानी, मुकेश संगवारी, दिनेश धनवानी, नरेन रिझवानी, हर्ष गुरनाणी, उमाशंकर लालवानी, ललीत गुरनाणी, मनीष आलवानी, अर्पिता दातवानी, अनु गुरनाणी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने पूजन में भाग लिया। नरेंद्र गुरनाणी ने बताया कि आज शाम 9:30 बजे मंदिर में रुद्राभिषेक का आयोजन होगा। वहीं आड़सर बास स्थित राम मंदिर में भी प्रतिदिन शाम को भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। वहीं गणेश मंदिर व अनेक शिव मंदिरों में शिव पूजन व भजन कीर्तन के कार्यक्रम उत्साह के साथ संपन्न हो रहें है। कोलकाता प्रवासी व श्रीडूंगरगढ़ निवासी धर्मचन्द संतकुमार मोहता परिवार ने आचार्य विष्णुदत्त के सान्निध्य में रूद्राभिषेक पूजन पूर्ण किया।







