May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितम्बर 2020। ईमित्रों द्वारा विभिन्न कार्यों की सरकार द्वारा तय की गई दरों से कहीं अतिरिक्त पैसा उपभोक्ताओं से वसूला जा रहा है। इस बारे में शिकायतें भी बार बार आ रही है एवं कार्यवाहियां भी लगातार की जा रही है। लेकिन फिर भी सरकार द्वारा निर्धारत दर से अधिक पैसे लेने का क्रम नहीं थम रहा है। ऐसी ही एक शिकायत पर श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी ने कार्यवाही करते हुए गांव सांवतसर के एक ईमित्र संचालक को सस्पेंड किया है। चौधरी ने बताया कि ईमित्र संचालक महावीर कुमार के संबध में काफी समय से अधिक पैसे वसूलने की शिकायतें आ रही थी। इस पर ब्लाक प्रोग्रामर एवं सांवतसर पटवारी द्वारा जांच की गई एवं शिकायतें सत्य पाई गई। इस पर कार्यवाही करते हुए ईमित्र संचालक महावीर पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाते हुए 15 दिनों के लिए सस्पेंड किया गया है। चौधरी ने बताया कि इस संबध में नए ईमित्र संचालकों को भी निर्धारित दरों की पालना करने के लिए पाबंद किया गया है।