May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ का बाजार रविवार को खुल सकेगा इस संबंध में जिलाकलेक्टर नमित मेहता ने आदेश देते हुए बाजार खुलने की अनुमति दे दी है। व्यापारियों का संशय खत्म हुआ और बीकानेर शहरी क्षेत्र, नोखा, देशनोक, श्रीडूंगरगढ़ की सीमा क्षेत्र के सभी व्यापारिक, वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, मॉल, कटले, दुकानें, सब्जी मंडी, अस्थाई दुकानें सहित समस्त बाजार खोलें जा सकेंगे।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बंद समस्त प्रकार के प्रतिष्ठान बंद रखने के आदेश जारी किए है।