






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2024। बांग्लादेश में हिंदूओं के साथ हो रही हिंसा का विरोध जताने के लिए शुक्रवार, 16 अगस्त को सुबह 11 बजे विरोध रैली निकाली जाएगी। संत भरतशरणजी महाराज के सान्निध्य में हिंदू समाज विरोध जताते हुए गांधी पार्क से रैली निकाल कर उपखंड कार्यालय तक पहुंचेगे। महाराज ने कहा कि बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा चुनी हुई सरकार ने तख्तापलट कर वहां रहने वाले अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर अत्याचार किए जा रहे हैं। बहन बेटियों के साथ बलात्कार किए जा रहें है और उनके घरों और प्रतिष्ठानों को लूटा जा रहा है। इससे समस्त हिन्दू समाज में आक्रोश है और हम इसकी कठोर निंदा करते हुए हिंदुओं की सुरक्षा व संरक्षण के कठोर व निर्णायक कदम उठाने की मांग करते है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रैली में बड़ी संख्या में व्यापारी, सभी सामाजिक समितियां, सभी मंडल समितियां सहित बड़ी संख्या में हिन्दू समाज की टोलियां भाग लेगी।



