






रीड़ी में याद किया शहीद कालूराम को, दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीडी में बुधवार को पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा की अगुवाई में शहीद कालूराम इंदेलिया की 120वी जयंती मनाते हुए उन्हें याद किया। कालवा ने शहीद से प्रेरणा लेते हुए उनके बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान युवाओं से किया। शहीद कालूराम अमर रहें के नारे लगाए गए। कार्यक्रम में डूंगरराम, पुरखराम बरोड़, जवाहरराम, सोहनराम, नानूराम, बुधराम, दुलाराम, मुकनाराम, चेनाराम, अरुणकुमार, गणपत कालवा, प्रेम, हरिराम, तेजाराम, हुक्माराम, दानाराम, विजयपाल, रेखराम, पड़िहार, ओमप्रकाश, राजूराम, भंवरलाल, सुमित कालवा, मानाराम, महेन्द्र कालवा एवं रीड़ी ग्रामवासी उपस्थित रहें।

सभी धर्मों में तप आत्मशुद्धि का मार्ग है-साध्वी संघप्रभाजी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के तेरापंथ भवन में साध्वी संघप्रभाजी ने बुधवार सुबह प्रवचन के दौरान तप के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। साध्वी ने कहा कि भगवान महावीर ने कहा तपस्या वस्तुत: कर्म निर्जरा के लिए करनी चाहिए। भारत के सभी धर्म तप को जहां आत्म शुद्धि का महान अनुष्ठान व मोक्ष प्राप्ति का उत्तम सोपान मानते है वहीं वैज्ञानिकों एवं प्राकृतिक चिकित्सकों ने ऊर्जा संचय का विशिष्ट साधन भी तप को बताया है। इस दौरान राजू देवी बाफना की 9 की तपस्या पूरी होने पर उनका अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अपेक्षा बाफणा, हेमलता बरडिया, सुमन बाफणा, साक्षी बोथरा ने गीतिका मुक्तक का गान किया। सभा की ओर से अशोक पटवारी ने विचार व्यक्त किए। अणुव्रत समिति से मंत्री राकेश संचेती, महिला मंडल की सरपंच सरिता संचेती, कल्पना सेठिया व कमल सेठिया ने भी गितिका व विचार अभिव्यक्ति दी। बेल्जियम प्रवासी व मोमासर निवासी सुरेंद्र पटावरी ने बेल्जियम की संस्कृति के आधार पर तप के बारे में विचार व्यक्त किए। सभी साध्वी वृंद ने गीतिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन साध्वी प्रांशु प्रभा ने किया। बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रावक व श्राविकाएं मौजूद रही।

कन्या कॉलेज की छात्राओं ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय सदुदेवी पारख कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने एसएफआई के बैनर तले प्राचार्य को नए भवन में महाविद्यालय संचालन के लिए पत्र सौंपा। छात्रा कांता भुंवाल, सुमित्रा तुनगरिया ने कहा कि कन्या महाविद्यालय के तैयार भवन में कॉलेज संचालन की मांग को लेकर छात्राओं में नाराजगी है और आगामी 7 दिनों में भवन स्थानातंरण नहीं हुआ तो कॉलेज की छात्राएं तालाबंदी कर प्रदर्शन करेगी। छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए आंदोलन के मार्ग पर चलने की बात कही। इस दौरान ममता तुनगरिया, सानिया, कविता जाखड़, ममता मेघवाल, नगमा परवीन, इशरत बानो, रक्षा प्रजापत, साक्षी, ज्योति, सोना भुंवाल सहित अनेक छात्राएं मौजूद रहीं।

तपस्विनी फाउंडेशन ने फहराया तिरंगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तपस्विनी फाउंडेशन ने एक शाम देश के नाम कार्यक्रम का आयोजन स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बाहेती भवन में आयोजित किया। जिसमें फाउंडेशन के सदस्य शामिल हुए। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी। तिरंगा फहरा कर देशभक्ति के नारे लगाए। कार्यक्रम में सयोंजक सुनील तावणीया, अध्यक्ष कोमल प्रजापत, मंत्री सुमन मोदी, भावना सिंधी, कोमल शर्मा, बसंती लांबा, यशोदा सिद्ध, जिज्ञासु सिद्ध, रणजीत बावरी, लालचंद मेघवाल, कुसुम प्रजापत, सीता नाई, दीपिका सोनी, देवकी तिवारी आदि मौजूद रहीं।

पूर्व पालिकाध्यक्ष के स्मरण में किए सेवाकार्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व पालिकाध्यक्ष जीवराज नाई की छठी पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पुत्र दीपांशु नाई सहित साथियों ने सेवाकार्य कर श्रद्धाजंलि दी। सेवा भारती के संस्कार केंद्र में बच्चों को बैग, शिक्षण सामग्री का वितण किया। बेसहारा गौवंश को हरा चारा खिलाया। वन विभाग के पास सड़क किनारे छायादार पौधे लगाए। इस दौरान आनंद जोशी, ओम सिंह राजपुरोहित, वरूण मोदी, संजय मूंधड़ा उपस्थित रहें।





