






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2024। देवनारायण कॉलोनी में नवनिर्मित राजकीय महाविद्यालय का लोकार्पण बुधवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने वर्चुअल किया। सीएम ने जैसलमेर से राजस्थान के 52 कॉलेजों का लोकार्पण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बेरवा भी वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल रहे। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में स्थानीय नेताओं व कॉलेज प्रशासन सहित अनेक अधिकारी वर्चुअल लोकार्पण में उपस्थित रहें। लोकार्पण के बाद महाविद्यालय परिसर में विधायक ताराचंद सारस्वत ने पट्टिका का अनावरण कर उद्घाटन किया। सारस्वत ने क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी कॉलेज में शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल पेश करने की बात छात्र छात्राओं से कही। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा में क्षेत्र के विद्यार्थी आगे बढ़े और अपना भविष्य उज्ज्वल बनावें। इस दौरान समारोह में विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, उपखंड अधिकारी उमा मित्तल, भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाई, तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा, अधिशासी अभियंता महेंद्रपाल सिंह, सहायक अधिशासी अभियंता रमाकांत, मुखराम बाना, शिक्षाविद् लीलाधर सारस्वत, हेमनाथ जाखड़, सीबीईओ ओमप्रकाश प्रजापत, महेश राजोतिया, सुभाष कमलिया, रतनसिंह, उपस्थित रहें। सभी अतिथियों का कॉलेज की छात्राओं ने तिलक कर स्वागत किया। प्राचार्य महावीर नाथ ने स्वागत भाषण देते हुए सभी का आभार जताया। कॉलेज स्टाफ ने सभी अतिथियों का साफा पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर अभिनंदन किया। इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कॉलेज परिसर में पौधा लगाया गया। कॉलेज के सहायक आचार्य अमित तंवर ने मंच संचालन किया। सहायक आचार्य राजश्री स्वामी, निशा सोडा, सहायक लेखा अधिकारी पन्नालाल सांखला, दिलीपसिंह सेरडिया, विशाल कुमार राय, मोहित स्वामी ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को संभाला।






