May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2024। बुधवार को देवनारायण कॉलोनी में राजकीय महाविद्यालय के लोकार्पण समारोह में शामिल होने वाले एक नागरिक की मोटरसाइकिल अज्ञात चोर समारोह स्थल के बाहर से ले उड़ा। बिग्गाबास निवासी रामवतार पुत्र मालाराम शर्मा ने थानाधिकारी को रिपोर्ट देते हुए बताया कि वह समारोह का कार्यक्रम देखने गया और करीब 12.30 बजे वहीं स्थित एक सरपंच के मकान के पास अपनी बाइक खड़ी कर दी। वह 5.30 बजे लौटा तो बाइक उस स्थान पर नहीं मिली। उसे ढूंढने का प्रयास किया परंतु बाइक नहीं मिली। परिवादी ने पुलिस से बाइक बरामद करवाने व चोर को पकड़ने की गुहार लगाई।