






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2024। शराब के नशे में मंदिर में प्रवेश से रोकने पर एक युवक ने चौकीदार को पीट दिया। सेरूणा थाने में पूनरासर निवासी 45 वर्षीय सीताराम पुत्र नानूराम ने पुलिस को बताया कि बीते दिन बुधवार को दोपहर 12.30 बजे वह पूनरासर हनुमानजी मंदिर के दरवाजे पर निगरानी कर रहा था। तभी इसी गांव का मनोज पुत्र लालुराम जाट शराब के नशे में मंदिर में घुसने लगा। परिवादी ने उसे रोका तो वह नाराज होकर मारपीट व धक्का मुक्की करने लगा। आरोपी ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर परिवादी के मुंह पर दे मारा जिससे वह बेहोश हो गया। मंदिर में काम करने वाले जोरावर सिंह और हरि ने उसे छुड़वाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आवड़दान को सौंप दी है।



