May 21, 2026
0000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। शराब की दुकान के एक सेल्समैन से गांव में पांच जनों ने मारपीट की और परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। सुजानगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लिखमीसर निवासी 31 वर्षीय सुल्तानसिंह पुत्र बुधेसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि वह कुनपालसर गांव में जय मां भवानी ब्रांच पर सेल्समैन का कार्य करता है। गत 11 अगस्त को शाम 7 बजे वह सब्जी लेने गांव की गुवाड़ में पहुंचा। तो इसी गांव के जगदीश व रामलाल पुत्र पुरखराम जाट, रामचंद्र पुत्र फुसाराम मेघवाल, रूपाराम नायक, जगदीश जाट के भानजे ने उसे घेर लिया और दारू का ठेका छोड़कर भाग जाने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट करते हुए मारपीट का वीडियो बनाया। उसकी जेब से 750 रूपए भी निकाल लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी गई है।