August 30, 2026
a2

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। खेत के विवाद में दंपती से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 2 महिलाओं सहित 6 पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। जाखासर निवासी 41 वर्षीय परमा पत्नी लाधुराम जाट ने पुलिस को बताया कि उसके पति लाधूराम पुत्र चेनाराम जाट की संयुक्त खातेदारी का खेत गांव की रोही में स्थित है। जिसमें उसके पति व पति के भाई भागीरथ व हड़मानाराम का 1/9, 1/9 हिस्सा भूमि है। जिसमें परिवादिया अपने पशुधन को चराने के काम ले रहें है। दिनांक 6 अगस्त 2024 को परिवादिया और उसके पति सुबह पशुओं को लेकर अपने खेत गए हुए थे। उसने बताया कि तभी सुबह करीब 7 बजे उनके हिस्से की भूमि में मगनाराम व मामराज पुत्र चेनाराम, दिनेश पुत्र हरिराम, अशोक पुत्र मगनाराम, तोलादेवी पत्नी हरिराम, परमेश्वरीदेवी पत्नी मगनाराम जाट एकराय होकर तीन वाहन ट्रेक्टर, बोलेरो व पिकअप में सवार होकर हाथों में लाठियां, जैई, चौसांगी व कस्सी लेकर आए। आरोपियों ने आते ही परिवादिया के पति को गालियां देते हुए खेत से भाग जाने की धमकी दी। उसके पति को जमीन पर पटक कर मारपीट की और परिवादिया के साथ बदसलूकी की। दंपती के शोर मचाने पर परिवादिया के देवर श्रवण पुत्र चेनाराम आया और आरोपियों को दकाला तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल देवाराम को सौंप दी है।