






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 19 सितबंर 2020। कस्बे में आज एक दहेज के लिए एक ओर बेटी का घर उजड़ गया और ससुराल पक्ष ने मोटरसाईकिल व पचास हजार की मांग पूरी नहीं होने पर घर की लक्ष्मी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कालूबास निवासी धर्मपाल नायक अपनी 25 वर्षीय पुत्री संतोष के साथ श्रीडूंगरगढ थाने पहुंचे और धोलिया निवासी उसके पति श्रवणराम व जेठ ओमप्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि संतोष देवी का विवाह आठ वर्ष पूर्व धोलिया निवासी श्रवणराम नायक के साथ हुआ और एक साल पहले ही मुकलावा किया। संतोष देवी ने बताया कि उसके जेठ ओमप्रकाश व बहनोई उस पर बुरी नजर रखते है। पति ने मोटरसाईकिल व पचास हजार नगद की मांग के साथ आएदिन मारपीट करते थे। 8 सितबंर 2020 को पति श्रवणराम ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीडिता ने पुलिस को बताया कि हैसियत के बाहर पिता इतना धन नहीं दे सकते और जब समझाने के लिए पिता ससुराल गए तो ओमप्रकाश व श्रवणराम ने मेरे पिता के साथ भी मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।



