






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 सितम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के युवा रक्तदान के मामले में अपनी विशिष्ट पहचान जिला स्तर तक बना चुके है इस पहचान को और अधिक मजबूत करने के लिए क्षेत्र के भाजयुमो कार्यकर्ता जुट गए है। क्षेत्र के युवा अपने पसंदीदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान का अनूठा तोहफा देने का निर्णय ले चुके है एवं भाजयुमो द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में अधिकाधिक रक्तदान के लिए उत्साहित है। शिविर संयोजक भाजपा मंडल महामंत्री प्रदीप जोशी ने बताया कि शिविर का आयोजन आड़सर बास स्थित नागरिक विकास परिषद भवन में सुबह दस बजे से दो बजे तक होगा एवं शिविर में पीबीएम चिकित्सालय के रक्तकोष की टीम रक्त संग्रहण करेगी। शिविर का उदघाटन समारोह सुबह नौ बजे होगा एवं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत उपस्थित रहेगें। सारस्वत द्वारा सुबह 9.30 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शिविर का उदघाटन किया जाएगा। क्षेत्र के युवाओं में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का क्रेज देखा जा रहा है एवं बड़ी संख्या में युवाओं ने शिविर में पूर्व पंजीयन करवाया है।



