






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज में 9 अगस्त को महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या की निदंनीय घटना की भर्त्सना देश भर में हो रही है। देश भर में घटना के विरोध में प्रदर्शन हो रहे है। श्रीडूंगरगढ़ में पहली बार कन्या कॉलेज की छात्राएं घटना के खिलाफ विरोध रैली निकाल कर न्याय की मांग करेगी। रैली शनिवार को दोपहर 12 बजे कन्या महाविद्यालय से घुमचक्कर होते हुए उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय में पूर्ण होगी। कॉलेज की छात्राओं ने सभी महिला संगठनों व महिलाओं से न्याय के लिए रैली में शामिल होने का आह्वान किया है। महिलाओं ने कहा कि ऐसी निदंनीय घटना के खिलाफ आवाज उठाते हुए महिला सुरक्षा के लिए आगे आना होगा। महिलाओं को आखिरकार न्याय के लिए आवाज बूलंद करनी होगी और आरोपियों के लिए कठोर सजा की मांग करनी होगी।



