






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2024। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में सरपंचो की अगुवाई में तिरंगे फहराए गए। सरपंचों ने गांव के विकास का प्रयास करने की कही बात। मौजिज ग्रामीणों ने समारोह में भाग लिया और ग्रामीण अंचल में राष्ट्रीय पर्व का उत्साह नजर आया।
मोमासर में सरपंच की अगुवाई में फहराया तिरंगा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर के ग्राम पंचायत भवन में सरपंच सरिता देवी व उपसरपंच जुगराज संचेती की ओर से विद्याधर शर्मा ने तिरंगा फहराया। शर्मा ने गांव में सौहार्द व सद्भाव का माहौल बनाने का संदेश ग्रामीणों को दिया। इस दौरान गोपाल गोदारा, मालाराम शिवल, बाबूलाल खटीक, सुगनाराम गोदारा, गौरीशंकर खटीक, मनीराम सारण, प्रभुराम गोदारा, अंकित जैन, प्रदीप मीणा, ओमप्रकाश भाम्मू, डूंगर कलवा, ओम इंदौरिया, कुशलाराम गोदारा, अमराराम सिंवल, बिरजूराम स्वामी, कानाराम मेघवाल, चंदनराम गोदारा, मुकेश नाई, गिरधारी खटीक, हुनताराम गोदारा सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। अन्य एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ तिरंगा फहराते हुए सरपंचो ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय पर्व की बधाई दी। देखें सभी फोटो-


















