May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2024। मानवता व सभ्य समाज के लिए रेप व नृशंस हत्या की वारदात कलंकित करने वाली घटना है। कोलकाता घटना के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी व फांसी की सजा देकर अपराधी मानसिकता वाले दानवो को कड़ा सबक दिया जाए। ये मांग करते हुए महिलाओं व छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए उपखंड अधिकारी को प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की। इस दौरान प्रदर्शन में कांता लांबा, बसंती लांबा, कविता, कोमल जैन, मैना, सुमित्रा तूनगरिया, कविता, सोना, मोनिका, पूजा, रजनी, माया, ममता, तारामणि, सुमन, भारती, कोमल, करिश्मा, रंजना, पूजा सुथार, पूजा, जमना, पूनम, नगमा, नुशरत, रक्षा सहित तपस्विनी फाउंडेशन, तेरापंथ महिला मंडल, कन्या मंडल सहित कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने मिलकर पैदल न्याय यात्रा निकाली। इस बीच छात्राओं ने वी वॉन्ट जस्टिस, ब्लातकारियों को फांसी दो के नारे भी लगाए। छात्राएं कन्या महाविद्यालय से निकल कर उपखंड कार्यालय पहुंची यहां से घुमचक्कर होते हुए पुन कन्या महाविद्यालय में संपन्न हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्या महाविद्यालय की अगुवाई में महिलाओं व छात्राओं ने आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाओं व छात्राओं ने सरकार से कठोर कदम उठाने की मांग की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिलाएं व छात्राएं हुई शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्राओं ने मांगा न्याय।