






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2024। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र सहित पूरे अंचल में रक्षाबंधन पर्व का उल्लास छाया रहा। भद्रा के कारण दोपहर 1.30 बजे बाद राखी बांधने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चला। इस दौरान बहिनों ने अपने भाईयों की कलाईयों पर प्यार का बंधन बांधा एवं भाईयों ने सम्मान के साथ उपहार देकर अपने संस्कार निभाए। क्षेत्र में भाई-बहिनों के प्यार के इस पर्व को छोटे से लेकर बुजुर्गों ने उत्साह से मनाया। वहीं भक्तों ने अपने आराध्यों को भी राखी बांधी। देखें इस उत्सव के विशेष फोटो, श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।
















