






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2024। सावन पूर्णिमा एवं सोमवार, यह दोनों एक साथ होने के कारण 19 अगस्त को क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों का उत्साह देखा गया। यहां सभी शिव मंदिरों में विभिन्न आयोजन हुए वहीं ऋषिकुल संस्कृत स्कूल में श्रावणी उपाकर्म किया गया। रात्रि को अब आडसर बास स्थित दादोजी बालाजी मंदिर में रात्रि जागरण आयोजित होने जा रहा है। पढ़ें धार्मिक आयोजनों की सामूहिक खबर।
मंत्रोच्चारण के साथ किया श्रावणी उपाकर्म, तर्पण एवं ऋषि पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मां सरस्वती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में सोमवार को सावन पूर्णिमा के अवसर पर श्रावणी उपाकर्म का आयेाजन किया गया। सोमवार सुबह पाठशाला में स्थित कैलाश मानसरोवर में गण स्नान हुआ एवं प्राचार्य गोविंद प्रसाद बोहरा, आचार्य रविशंकर दाधीच के सानिध्य में मिट्टी, गोमय, गोमूत्र, दुध, दही, घी, भस्म आदि से विधि विधान के साथ स्नान किया गया। ट्रस्ट के व्यवस्थापक सत्यनारायण पारीक ने बताया कि स्नान के पश्चात तर्पण एवं ऋषि पूजन किया गया। प्राचार्य बोहरा ने वैज्ञानिक आधार पर रचित इस उपाक्रम क्रिया से मानिसक शुद्धि एवं सकारात्मक उर्जा मिलने की बात कही। इस अवसर पर सीताराम सारस्वत, पंडित कुंजबिहारी, पंडित निर्मल पारीक, इंद्रचंद शर्मा, देवकिशन छंगाणी, गोपाल व्यास, आईदान पारीक, श्याम तिवारी, राकेश तिवारी, रणजीत पारीक, अनिल पारीक, राधेश्याम पांडिया, अरविंद पारीक, आनंद राजपुरोहित एवं शहर के कई विद्वान उपस्थित रहे।

श्री दादोजी बालाजी मंदिर में अभी होगा रात्रि जागरण, सजाया निज दरबार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सावन पुर्णिमा के अवसर पर कस्बे के आडसर बास स्थित दादोजी बालाजी मंदिर में रात्रि जागरण एवं हनुमान उत्सव का आयोजन रखा गया है। इसके लिए मंदिर को भव्य रूप से बाहरी सजावट की गई है एवं बाबा को निज दरबार में भी भव्य श्रृंगार किया गया है। जागरण में हनुमान कुदाल एंड पार्टी के कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देगें।





