May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2024। स्टेट हाईवे पर अभी अभी हुए एक हादसे में तीन महिलाएं घायल हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव कल्याणसर से एक लोढ़ बोड़ी टैक्सी में सवारियां भर कर श्रीडूंगरगढ़ की और आ रही था। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे फाटक से करीब आधा किलोमीटर पहले ही गोलाई के पास ही सामने से आ रही एक बोलेरो ने ओवरटेक करने के प्रयास में टैक्सी को टक्कर मार दी। घटना में टैक्सी में सवार पांच लोगों को चोटें आई। इनमें से तीन को पहले चिकित्सालय लेकर आया गया एवं कम चोटिल दो को मामूली चोटें आई। चिकित्सालय में घायलों की पहचान कुंतासर निवासी लिछमा, आईना, पूजा के रूप में हुई है।