May 21, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2024। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमीलेयर वर्गीकरण के निर्णय के विरोध में आज बुधवार के भारत बंद का श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मिला जुला असर रहा। यहां बाजार हमेशा की तरह सुबह खुल गए एवं जब रैली बाजार में पहुंची तो सांकेतिक बंद किया गया। रैली के बाजार से गुजरने के बाद बाजार पुन: खुल गए। रैली सरदारशहर रोड़ स्थित अम्बेडकर भवन से रवाना हुई एवं गौरव पथ, बाजार, घूमचक्कर रोड़ होते हुए उपखण्ड अधिकारी कार्यालय तक पहुंची। यहां पहुंच कर उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया एवं आरक्षण में की जा रही छेड़छोड़ का विरोध किया गया व सुप्रीम कोर्ट द्वारा पारीत निर्णय को लागू नहीं करने की मांग की गई। रैली में संविधान बचाने, आरक्षण बचाने के नारे भी लगाए गए एवं नीले झंडों के साथ जम कर रोष जताया गया। इससे पूर्व अम्बेडकर भवन में सभा भी की गई जिसमें वक्ताओं ने आरक्षण को अधिकार बताते हुए इससे छेड़छोड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करने की बात कही। ज्ञापन देने के दौरान पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, बसपा के उडीसा राज्य प्रभारी चंपालाल रेगर, पुदंलसर पूर्व सरपंच प्रतिनिधि गुलाराम पड़ीहार, रीड़ी पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, सूडसर सरपंच सुनील दुगलिया, चुन्नीलाल गांधी, प्रकाश गांधी, एडवोकेट ओमप्रकाश मोहरा, गोपाल ऊपनी, भरत लखासर, अर्जुन बिग्गा, बलवीर बिग्गा, एडवोकेट ओमप्रकाश बारोटिया, सहित बड़ी संख्या में एससी-एसटी वर्ग के युवा मौजूद रहे। ज्ञापन देने के बाद सभी लौटे एवं बाजार सामान्य रहा। रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी एवं चाक-चौबंद रही व पर्याप्त संख्या मे पुलिस बल तैनात रहा।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली से पहले अम्बेडकर भवन सरदारशहर रोड़ में की गई सभा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में से गुजरती रैली, रैली के दौरान व्यापारियों ने किया सांकेतिक बंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ज्ञापन देने के दौरान उपखण्ड अधिकारी कार्यालय के बाहर बैठे आंदोलनकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखण्ड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, इस दौरान मौजूद रहे जनप्रतिनिधि।

संविधान से चल रहा है देश, तख्ती लगा कर दिया संदेश।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली के दौरान सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करने का संदेश देते हुए लहराई गई तख्ती।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बाजार से रैली निकलने के दौरान पुराने बस स्टैण्ड़ पर शिक्षाविद ओमप्रकाश राजुपरोहित ने संविधान से चल रहा है देश व सुप्रीम कोर्ट का सम्मान करने तख्ती लहराई। राजपुरोहित ने तख्ती पर संदेश लिखा कि “देश संविधान से चलता है और इसके पालन करवाने हेतु सर्वाेच्च संस्था सुप्रीम कोर्ट है। बाबा साहब का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”।