May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2024। नेशनल हाईवे पर अभी अभी हुए एक हादसे में तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईवे पर बिग्गाबास रामसरा फांटे के पास श्रीडूंगरगढ़ की और आ रही एक मोटरसाईकिल श्रीडूंगरगढ़ की और से जा रही एक गाड़ी में भिड़ गई। इसमें बाईक पर सवार गांव ढढ़ेरू निवासी छोटूराम, उसकी भाभी गांव घाबरिया अमृतवासी निवासी 52 वर्षिया रामीदेवी पत्नी श्रीराम व भतीजा 22 वर्षिया बाबुलाल पुत्र श्रीराम को चोटें आई। मौके पर पहुंची अब्दुल कलाम सोसायटी की एम्बुलैंस एवं सेवादारों ने घायलों को संभाला एवं श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हॉस्पिटल में घायलों का उपचार करते चिकित्सक।