






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पढ़ें इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में एक साथ पढ़ें छह खास खबरें एक साथ, देखें फोटो
गौशाला में करवाया लापसी भंडारा, कमेटी ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव दुलचासर निवासी अभिजीत जोशी के जन्मदिन पर जोशी परिवार द्वारा गांव कोटासर स्थित करणी गौशाला में दो कडाही लापसी भंडारा किया गया। इस मौके पर हरिराम जोशी, राजकुमार जोशी, नारायण जोशी, इंद्रकुमार जोशी आदि गौशाला पहुंचें एवं अपने हाथों से गौशाला में लापसी भंडारा किया। इस मौके पर कमेटी द्वारा दानदाताओं का अभिनंदन किया गया।

टोल प्लाजा पर हुआ निशुल्क नेत्र जांच शिविर, ड्राईवरों की जांचें आंखें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सड़क दुर्घटनाओं में कमी के चल रहे प्रयासों में जिला कलेक्टर के निर्देशों पर सीकर बीकानेर हाईवे लिमिटेड़ द्वारा उदयरामसर टोल प्लाजा पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। टोल प्लाजा प्रबंधक सुनील सिंह ने बताया कि इस मौके पर वाहन चालकों को समय समय पर आंखों की जांच करवाने, गति सीमा का ध्यान रख कर सतर्कता से वाहन चलाने की अपील की गई। इस दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए लगाए गए इस शिविर में सीएमएचओ बीकानेर, यातायात पुलिस बीकानेर व ASG हॉस्पिटल सहयोगी रहे। शिविर में 79 लोगो की जांच की गई एवं ट्रैफिक इंचार्ज सुनील कुमार व एसएस बेनीवाल व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। टोल प्लाजा प्रबंधक सुनील सिंह सहित मेडिकल स्टाफ रवि गुर्जर, राजेश कुमार, कालीचरण सिंह, दिलीप सिंह आदि ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।

छह माह के इंतजार बाद बिग्गा पहुंचा पावर ट्रांसफार्मर, शुरू हो सकेगी सप्लाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव बिग्गा में 400 से अधिक कृषि कुंओं पर अब बिजली सप्लाई सुचारू हो सकेगी। इस क्षेत्र में बिजली आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए यहां 33केवी जीएसएस बिग्गा, द्वितीय का निर्माण करवाया जा चुका था। लेकिन निर्माण के छह माह बीत जाने के बाद भी पावर ट्रांसफारमर नहीं लगाने के कारण शुरू नहीं हो सका था। लंबे समय के इंतजार के बाद गुरूवार को यहां पावर ट्रांसफारमर पहुंचा है। बिग्गा सरपंच जसवीर सारण ने बताया कि जीएसएस पर पावर ट्रांसफारमर पहुंचने पर ग्रामीणों में खासी खुशी है एवं जिन 400 से अधिक कृषि कुंओं पर अभी तक सातलेंरा जीएसएस से सप्लाई हो रही थी। उनकी सप्लाई अब बिग्गा द्वितीय जीएसएस से शुरू हो सकेगी। ग्रामीणों व सरपंच ने विधायक का आभार जताया है।

छात्रा नेताओं ने दिया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय कन्या महाविद्यालय में एसएफआई से जुड़ी से छात्रा नेताओं ने महाविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन देकर महाविद्यालयी शिक्षण कार्य नए भवन में शिफ्ट करवाने की मांग की है। ज्ञापन में पूर्व में भी मांग उठाने के बाद भी इस संबध में कोई सक्रियता नहीं होने पर नाराजगी जताई एवं जल्द स्थानांतरित नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
निकली तीज की सवारी, नगरपालिका प्रशासन रहा सक्रिय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कजली तीज के अवसर पर तीज की पारंपरिक सवारी गुरूवार शाम को निकाली गई। पुराने नगरपालिका भवन निकाली गई सवारी नगरपालिका पुराने भवन से रवाना होकर कालू रोड़ स्थित शिव मंदिर पहुंची। इस दौरान नगरपालिका प्रशासन सक्रिय रहा। शुक्रवार को तीज को सातू का भोग लगा कर व्रत खोला जाएगा।

बीकानेर से गुमशुदा हुए अधेड़ की तलाश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में अपने घर से निकले करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की तलाश उनके परिजन कर रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर निवासी आसुराम शर्मा पाणेचा गत 16 अगस्त को अपने घर से लोवर एवं बनियान पहले ही पैदल घर से निकल गए है। उन्हें इस क्षेत्र में तलाशा जा रहा है। किसी को दिखे तो उनके परिजनों के नम्बर 7014474610 पर जानकारी दे सकते है।




