






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अगस्त 2024। दादोजी धाम परसनेऊ के लिए पदयात्री संघ कालूबास के रघुनाथजी के मंदिर से धूमधाम से रवाना हुआ है। विशेष ज्योत पूजन के बाद पदयात्री अखंड ज्योत के साथ रवाना हुए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा के साथ पदयात्रियों को विदा किया। सभी ने दादोजी महाराज के जमकर जयकारे लगाए। संघ में शामिल सदस्यों ने बताया कि वे रात्रि विश्राम कितासर करेंगे व शुक्रवार सुबह बाबा के दर्शन करेंगे। संघ में अखंड कीर्तन भी होगा तथा शुक्रवार को परसनेऊ धाम पर आयोजित कलश यात्रा व रात्री जागरण में भी भाग लेंगे। संघ में बाबूलाल आसोपा, रेंवतमल आसोपा, पुजारी अशोक आसोपा, भैंरूदान, नरेन्द्र, श्यामसुदंर, रविप्रकाश, पार्षद रजत आसोपा सहित 51 सदस्य शामिल है।






