August 30, 2026
WhatsApp Image 2024-08-24 at 20.10.08

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2024। सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर दिल्ली से निकल कर आ रही है जहां केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में देश भर में आंदोलनरत कार्मिकों की मांग मानते हुए न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त किया गया है एवं इसकी जगह अब यूनिफाइड पेंशन स्कीम को अप्रूव कर दिया गया है। विदित रहे कि कार्मिकों को आंदोलन को देखते हुए सरकार ने नई पेंशन स्कीम में सुधार को लेकर डॉ. सोमनाथ कमेटी का गठन किया गया था और इस कमेटी ने दुनिया भर के देशों में क्या पेंशन स्कीम है उनको देखने के बाद और तमाम लोगों से चर्चा करने के बाद इस कमेटी ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम का सुझाव देते हुए अपनी रिपोर्ट पेश की थी। इसी रिपोर्ट पर शनिवार को केन्द्रीय कैबीनेट ने यह फेसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट ब्रीफिंग के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नौकरी के बाद मिलने वाली पेंशन को ध्यान में रखते हुए इस स्कीम को लाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “विपक्ष सिर्फ ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लेकर राजनीति करता रहा है, जबकी सरकार कार्मिकों की दुविधाओं को कम करने के प्रयास कर रही है। कैबिनेट ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को अप्रूव कर दिया है।  जिसमें “पेंशनधारियों को 50 प्रतिशत एश्योर्ड पेंशन दी जाएगी। रिटायरमेंट के पहले के 12 महीना का एवरेज बेसिक पे का 50 प्रतिशत होगा। ये पेंशन 25 साल की सर्विस करने के बाद ही मिलेगी। एनपीएस की जगह अब सरकार यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लागू कर रही है।