August 30, 2026
WhatsApp Image 2024-08-24 at 19.51.38

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2024। श्याम भक्तों के लिए ये खास खबर श्याम आयोजनों से जुड़ी आई है। लखदातार ग्रुप द्वारा कस्बे के कालूबास स्थित पारासर मंदिर के पास आगामी बुधवार को खाटूश्याम का भव्य श्याम किर्तन आयोजित किया जाएगा। एक शाम खाटू वाले के नाम के आह्वान के साथ आयोजित इस हो रहे इस कार्यक्रम में बाबा का भव्य सजीव दरबार फुलों से सजाया जाएगा। इस मौके पर बाबा के भजनों के साथ साथ विशेष पूजा-अर्चना के साथ महाआरती की जाएगी। आयोजन में प्रसिद्ध श्याम भजन गायक संजय मित्तल कोलकाता व मुरली पारीक नोखा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। आयोजक मंडल के अरुण जोशी ने बताया कि भव्य श्याम कीर्तन रात 8:15 बजे से शुरू होगा व आयोजन की भव्य तैयारियां की जा रही है।