May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-08-24 at 21.09.19

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2024। शनिवार शाम की यह प्रेरणीय खबर गांव तोलियासर से आ रही है। यहां करीब 11 साल पहले तीन छोटे-छोटे बच्चों और बेसहारा पत्नी को छोड़ कर अंतिम सांस लेने वाले ओमप्रकाश मेघवाल के परिवार अब गांव के सरपंच प्रतिनिधि की प्रेरणा से पक्की छत मिल पाई है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित ने बताया कि ओमप्रकाश मेघवाल का देहांत करीब 11 साल पहले हो गया था एवं उसकी पत्नी द्वारा अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों का भरण पोषण बडी मुश्किल से मेहनत मजदूरी कर किया जा रहा था। यह परिवार झोंपडी में निवास करता था एवं दस्तावेजीय कमी के कारण परिवार को किसी प्रकार की सरकारी सहायता भी आवास संबधी नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में गांव के भागीरथ भार्गव के साथ मिल कर हमनें श्रीडूंगरगढ़ के सेवा संगठन नर नारायण सेवा संस्थान से सम्पर्क किया गया एवं लगातार एक वर्ष तक इस परिवार को पक्की छत बनवाने की प्रेरणा दी गई। संस्थान द्वारा सामूहिक सहयोग से इस परिवार को विगत 15 दिनों में 1.70 लाख रुपए की लागत से दो कमरों का पक्का घर बना कर दिया गया है। शनिवार को निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही परिवार को सुपुर्द कर दिया गया एवं इसके बाद यह परिवार संस्थान का बारम्बार आभार जता रहा है। इस परिवार को अब पंचायत द्वारा शौचालय का निर्माण भी करवा दिया जाएगा। नर नारायण सेवा संस्थान के इस सेवा कार्य की गांव में प्रशंसा हो रही है एवं आभार जताया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 15 दिन पहले तक गांव तोलियासर के दिवंगत ओमप्रकाश मेघवाल का परिवार रहता था इस झोंपड़ी में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नर नारायण सेवा संस्थान द्वारा करवाया गया पक्की छत वाले दो कमरों का निर्माण, आज हुआ निर्माण कार्य पूर्ण।