






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2024। दसवीं के बाद पारंपरिक पढ़ाई करने के बजाए रोजगार से जुड़ी शिक्षा ग्रहण करने वाले जागरूक युवाओं के लिए आईटीआई में प्रवेश का यह अंतिम मौका है। स्थानीय रमन आईटीआई कालेज के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि आईटीआई में प्रवेश के इच्छुक लोगों को सरकार द्वारा प्रवेश का एक और मौका दिया गया है। इसके लिए राज्य सरकार के कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग द्वारा आदेश निकाल कर आईटीआई संस्थानों में रिक्त रहे पदों पर आवेदन करने के लिए लिंक ओपन किया गया है। इसके लिए इच्छुक युवा संबधित आआईटीआई कालेज में रिक्त स्थान का पता कर ईमित्र के माध्यम से 28 अगस्त तक अपना आवेदन कर सकता है। घिंटाला ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ में सरदारशहर रोड़ स्थित रमन आईटीआई कालेज में कुछ ही अंतिम सीटें रिक्त रही है एवं प्रवेश के लिए कालेज में या 9928136992 पर सम्पर्क किया जा सकता है।



