






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2024। एक 18 वर्षीय युवक ने स्वयं को जान माल का खतरा बताते हुए एक नामजद के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सेरूणा थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार रीड़ी निवासी 18 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र भगवानाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि वह हाल में सेरूणा रोही में स्थित अपने ननिहाल के खेत आया हुआ था। 23 अगस्त 2024 को शाम 7.30 बजे सेरूणा निवासी ओमाराम पुत्र मालाराम जाट ने शराब के नशे में उसके पिता को गालियां दी। फिर वह हमारे खेत आया और माता पिता सहित परिवादी के साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। आरोपी ने परिवादी की माँ को गंदा बोला और जब उसे मदन से समझाया तो गाली गलौच करते हुए वहां से चला गया। परिवादी ने आरोपी पर स्वयं को नुकसान पहुंचाने की आशंका जताते हुए जान माल का खतरा होने की बात पुलिस से कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत कुमार को दे दी है।



