






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2024। तहसील स्तरीय 68वीं खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ब्राइट फ्यूचर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के तत्वाधान में गांव जैतासर के राउमावि के खेल मैदान प्रारंभ हुई है। मंगलवार सुबह प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक ताराचंद सारस्वत ने बैट संभाल कर राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार द्वारा उछाली बॉल को हिट करके किया। सारस्वत ने राज्य सरकार द्वारा खेलो के लिए दिए जा फंड व खिलाड़ियों की दी जा रही सुविधाओं के बारे में चर्चा करते हुए खेल भावना से खेलने का आग्रह खिलाड़ियों से किया। वहीं राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार ने युवाओं के जीवन में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान मंच पर अतिथि रूप में भाजपा नेता बृजलाल तावणियां, शिक्षा विभाग के एसीबीओ ईश्वरराम गरूआ, सीनियर पीटीआई चंद्रसिंह पूनियां, महेश राजोतिया, सुरेंद्र चुरा मौजूद रहें। ब्राइट फ्यूचर के संस्थापक प्रमोद शर्मा सहित स्टाफ ने सभी अतिथियों का स्वागत, सम्मान किया। स्कूल की प्रधानाचार्य पार्वती शर्मा ने सभी अतिथियों व खिलाड़ियों का आभार जताया। शर्मा ने निष्पक्ष खेल के आयोजन हेतु प्रतिबद्धता प्रकट की। शारीरिक शिक्षक भवानी शंकर ने विद्यार्थियों को खेल के प्रति निष्ठा की शपथ दिलवाई। उद्घाटन समारोह का प्रभावी संचालन राज सर ने किया। बता देवें तहसील क्षेत्र से विभिन्न विद्यालयों की 12 टीमें इस क्रिकेट प्रतियोगिता में ले रही है तथा सभी मैच लेदर बॉल से खेलें जाएंगे। चार दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन 30 अगस्त को होगा।








