May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2024। क्षेत्र के गांव बापेऊ में पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने 22 वर्षीय पीड़िता को अपने घर बुलाया और उसके घर पहले से मौजूद उसके रिश्तेदार भाई ने जबरन युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने सेरूणा थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि गत 23 अगस्त को उसके पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने दोपहर 2 बजे उसे अपने घर बुलाया। जब वह उसके घर गई तो उसकी बुआ के बेटे ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने पीड़िता को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच सीओ के सुपुर्द कर दी है।