May 20, 2026
IMG-20240829-WA0080

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2024। कस्बे के आडसर बास से एक 14 वर्षीय किशोर गुरुवार दोपहर 2 बजे से लापता है और किशोर के परिजनों का हाल बेहाल हो गया है। लापता किशन गिरी के पिता मुखराम गिरी ने बताया कि किशोर की तलाश में सभी परिजन भटक रहे है परन्तु रात 10 बजे तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। परेशान पिता ने सभी पाठकों से मदद की अपील करते हुए किशन के बारे में कोई सूचना होने पर 8094912870 पर देने की गुहार लगाई है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किशोर की तलाश में परिजनों की मदद जरूर करें, कहीं नजर आने पर देवें सूचना।