






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2024। कस्बे के आडसर बास से एक 14 वर्षीय किशोर गुरुवार दोपहर 2 बजे से लापता है और किशोर के परिजनों का हाल बेहाल हो गया है। लापता किशन गिरी के पिता मुखराम गिरी ने बताया कि किशोर की तलाश में सभी परिजन भटक रहे है परन्तु रात 10 बजे तक उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। परेशान पिता ने सभी पाठकों से मदद की अपील करते हुए किशन के बारे में कोई सूचना होने पर 8094912870 पर देने की गुहार लगाई है।




