






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितंबर 2020। तोलियासर काल भैरव मंदिर की आंतरिक सुरक्षा के लिए भैरव संघर्ष समिति तोलियासर ने जिलाकलेक्टर को पत्र लिखा है। समिति कार्यकर्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशानुसार मंदिर जिलाकलेक्टर की मॉनिटरिंग में संचालित हो रहा है। लोकडाउन के बाद क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, लूट की वारदातों के बाद भैरव बाबा के बेशकीमती आभूषणों, श्रृंगार सामग्री, सोने-चांदी के जेवरात की सुरक्षा को खतरा मंडरा रहा हूं। समिति ने कहा मंदिर में करोड़ो रुपए की इस सामग्री सुरक्षा आवश्यक है। मंदिर में मात्र दो पुजारी है जिनके भरोसे मन्दिर की पूर्ण सुरक्षा करना संभव नहीं है। समिति ने मंदिर में हथियार बंद पुलिस या आरएसी जवानों की नियुक्ति की जाएं।



