






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 सितम्बर 2020। कस्बे में कोरोना का कहर जारी है, रोकथाम के प्रयास अभी नाकाफी साबित हो रहे है। मंगलवार को लिए गए मात्र 25 सेंपल में कस्बे में 4 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। वार्ड 16 में बॉम्बे कॉलोनी के 26 वर्षीय एक पुरुष, वार्ड 11 बिग्गा बास में 33 वर्षीय एक पुरुष, वार्ड 30 में कालू बास में एक 70 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। कालुबास में जैन मंदिर के पास 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। क्षेत्र में सैम्पल काफी कम हो रहे हैं और आज भी केवल 47 सैम्पल ही लिए गए हैं।



