






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2024। शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को राज्य स्तर पर 148 शिक्षक सम्मानित होंगे। वहीं जिले से तीन व श्रीडूंगरगढ़ से एक शिक्षक को राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त होगा। आड़सर पुरोहितान निवासी व राउप्रावि उदासर चारणान में शिक्षक के रूप में सेवारत मनोज लखारा को सम्मानित किया जाएगा। चयन के साथ ही मनोज को परिचितों व जानकारों ने बधाई देना प्रारंभ कर दिया है। इनके साथ जिले से कोलायत ब्लॉक की गुलसिंह की भोम की प्रावि की शिक्षिका बबलेश कंवर एवं बज्जू खालसा की राबाउमावि के शिक्षक गोरधनराम दर्जी का चयन किया गया है। चयन राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा किया गया है। जयपुर में प्रस्तावित समारोह में कक्षा एक से पांच तक के 50 शिक्षक, कक्षा 6 से 8 तक के 48 शिक्षक तथा कक्षा 9 से 12 तक के 50 शिक्षकों का चयन किया गया है।



