May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2024। सरकारी स्कूलों में भी भ्रष्टाचार की परतें प्रदेश भर में खुलने के अनेक मामले सामने आ रहें है। ऐसे में क्षेत्र के गांव बिग्गा में बड़ा बास स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बने बरसाती कुंड में सरकारी पोषाहार के राशन के कट्टे मिले है। कट्टों पर लगी मुहर से स्कूल के सरकारी राशन होने की बात सामने आ रही है। मामला सामने आने पर हंगामा मच गया और सरपंच जसवीर सारण मौके पर पहुंच गए है। सारण ने उपखंड अधिकारी को सूचना दी है व मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचने की सूचना मिली है।
खाली खेल भरने के लिए पानी लेने आए युवकों को मिले राशन के कट्टे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ट्यूबवैल खराब होने पर स्कूल के निकट बनी एक पशुओं की खेली में पानी भरने के लिए युवा कुंड में से पानी लेने आए। कुंड पानी से भरा हुआ है और पानी बदबू मार रहा था। युवाओं ने देखा अंदर राशन के कट्टे पड़े है। सरपंच जसवीर सारण ने बताया कि गेहूं के कट्टे पोषाहार के निकले है। युवाओं ने पांच छह कट्टे निकाले है और कुंड में ओर भी कट्टे होने की संभावना है। सरपंच सहित युवाओं ने रोष जताते हुए शिक्षा विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस स्कूल में बच्चे है ही नहीं, केवल नाममात्र के नामांकन चलाए जा रहें है। सरकारी धन व संसाधन का दुरूपयोग हो रहा है। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता बृजलाल तावणियां ने पानी गंदा करने वालों व सरकारी अनाज का दुरूपयोग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। ग्रामीण भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नाराजगी जता रहें है। मौके पर स्कूल स्टॉफ के सदस्य भी मौजूद है। मौके से पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर:-     https://fb.watch/umva4UoqjC/