May 20, 2026
000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2024। स्वास्थ्य विभाग श्रीडूंगरगढ़ द्वारा मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव सोनी की अगुवाई में विशेष तैयारियां की जा रही है। सोनी ने मंगलवार को विभागीय कार्मिकों की बैठक ली व मलेरिया, डेंगू, बुखार, जुकाम की रोकथाम के निर्देश दिए। सोनी ने कार्मिकों को घर घर सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने एंटी लार्वा एक्टिविटी को गली मोहल्लों में प्रयोग करने व सुधार करने की बात कही। बैठक में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता व आशा सहयोगिनी के दल बनाने व विभागीय निर्देशों के अनुसार कार्य क्रियान्विती किए जाने की रूपरेखा बनाई गई। सभी कार्मिकों को तय समय पर कार्य पूरे करने के आदेश दिए। बैठक में डॉ. दीपिका, सावित्री कुमारी, ललिता चोटिया, भंवर कंवर, द्रोपदी सिद्ध, एएनएम सहित समस्त आशा सहयोगिनी उपस्थिति रहीं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ राजीव सोनी ने दिए निर्देश।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एंटी लार्वा एक्टविटी कार्य को प्रगति देने के निर्देश देते हुए, गंदे पानी में डलवाई दवा।