May 21, 2026
000000000

खेत पर कब्जा करने की नियत में युवक से की मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में मालियों का मोहल्ला निवासी त्रिलोक गहलोत पुत्र गोविदंराम माली ने सहीराम, मनीराम, सागर सोनी व अन्य 8-10 जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके खेत पर कब्जा करने की नियत से अवैध रूप से उसके कमरे में घुसकर एकराय होकर उससे मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राजेन्द्र कुमार को सौंप दी है।
एक दर्जन से अधिक पर प्लॉट हड़प लेने का आरोप, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाना क्षेत्र में इंद्रा कॉलोनी निवासी पाबूदान सिंह राठौड़ ने एक दर्जन से अधिक जनों पर अपने प्लाट की जमीन एकराय होकर हड़प लेने का आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि भगवानाराम भाटी, मूलचंद भाटी, करणीसिंह भाटी, नंदलाल देवानी, ओमप्रकाश भाटी, हनुमान माली, पवन भाटी, भगवानाराम की पत्नी व उसके दो पुत्र, दो पुत्रवधुएं, नारायणलाल गुर्जर, सोनादेवी, स्टाम्प विक्रेता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने जांच एसआई महेंद्रसिंह को दी है।
बोलेरो व महेन्द्रा थार खुर्द बुर्द करने का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाना क्षेत्र में गंगाशहर रोड निवासी फिरोज खान पुत्र गुलाम फरीद ने जैन मंदिर के पास भीनासर निवासी पवन कुमार सेठिया के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसकी बोलेरो कैंपर गाड़ी खुर्द बुर्द कर दी। वहीं इसी थाने में धोबी तलाई निवासी यतिन्द्र गौड़ ने भी पवन सेठिया के खिलाफ महेन्द्रा थार जीप को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच एएसआई वेदपाल को दी है।
आर्मी मैन बनकर संगीत शिक्षक के साथ की धोखाधड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गंगाशहर थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी पुखराम शर्मा ने सतीश व संदीप आर्मी मैन बीकानेर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बातया कि मैं संगीत शिक्षक हुं ओर मेरे पास आरोपियों का फोन आया और अपने को आर्मी मैन बताते हुए 35 बच्चों को संगीत सिखाने के लिए बातों में लेकर उसके बैंक खाते से 2 लाख रूपए हड़प कर धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई नगेन्द्र को दी है।
ट्रांसपोर्ट कंपनी के ताले तोड़ कर नगदी सहित चांदी के सिक्के ले गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाना क्षेत्र के गांव हुसंगसर निवासी किशनाराम प्रजापत ने जयनारायण व्यास कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार विश्नोई उसकी पत्नी भगवंती, पुत्र शुभम विश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी एक राय होकर हाथों में लोहे के सरिए लेकर आए व उसकी ट्रांसपोर्ट कंपनी के तालों केा तोड़कर अवैध रूप से घुस गए। कंपनी के लॉकर के ताले तोड़ लिए व 20 हजार नगदी, 10 ग्राम के 25 सिक्के, 30 ग्राम के 5 सिक्के सहित बिल बुक, बाऊचार व अन्य जरूरी दस्तावेज, व काम आने वाले उपकरण ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई ओमप्रकाश को दी है।
लाठियां हाथ में लेकर की युवक के साथ मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीछवाल थाना क्षेत्र में बंगलानगर निवासी बुधाराम बावरी उदासर निवासी भंवरलाल बावरी, उसकी पत्नी गंगा देवी, शेराराम बावरी, रामलाल बावरी, जगदेव व उसका पुत्र लाला, जीतू बावरी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सुरेंद्र कुमार को दी है।
घर में घुसे चोरों ने चुराई एक लाख नगदी सहित गहने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाना क्षेत्र में वार्ड 5 निवासी महेंद्रसिंह ने अपने घर में चोरी की वारदात होने पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 2 सितंबर की रात करीब 2 बजे उसके घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने एक लाख रूपए नगदी व सोने चांदी के गहने चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई अमित कुमार को दी है।
घर में घुसे चोर, लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम।
जामसर थाना क्षेत्र में बंबलू निवासी रामप्रताप जाट ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 1 सितंबर की रात उसके घर में घुसकर अज्ञात चोर ने संदूक का ताला तोड़कर उसमे रखे करीब 30 ग्राम के गहने व 1 लाख 60 हजार नगदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल आनंद सिंह को दी है।
ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में फुलदेसर रोझा निवासी सोहनलाल मेघवाल ने ट्रेक्टर चालक राजेंद्र के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर उसे घायल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने एएसआई सुरेश सिंह को जांच दी है।
अचानक लगाए ब्रेक, भिड़ी बाइक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लूणकरणसर थाने में उदाणा निवासी मुकेश विश्नोई ने एक वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके आगे तेज गति से चल रही गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगाए जिससे पीछे से लापरवाही से आ रही मोटरसाइकिल टकरा गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल सुरेश को दी है।
पुश्तैनी भूखंड पर किया कब्जा, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देशनोक थाने में देशनोक निवासी पंकज सियोता ने ओमप्रकाश सियोता, अजय व संतोष देवी के खिलाफ अपने पुश्तेनी भूखंड पर षड्यंत्र पूर्वक हड़प लेने व उसके साथ मारपीट करने के आरोप लगाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई हनुमंतसिंह को दी गई है।
अवैध रूप से निकाल ली जिप्सम, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 7 एसएसएम पोस्ट निवासी भंवरलाल बावरी ने संगरिया निवासी विनोद कुमार राजपूत के खिलाफ उसकी जमीन से अवैध रूप से जिम्सम निकाल लेने व भूमि के कागजात षड्यंत्र पूर्वक तैयार करवा लेने के आरोप लगाए। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश यादव को दी है।
कार की टक्कर से गई युवक की जान, भाई ने दर्ज करवाया मामला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाना क्षेत्र में वार्ड 8 निवासी अनिल कुमार खटीक ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लावरवाही से गाड़ी चलाकर उसके भाई को टक्कर मार देने व उससे घायल की मौत हो जाने के आरोप लगाए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार को दी है।
70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाना क्षेत्र में चक 5 आरएम रावत निवासी 70 वर्षीय गणेशाराम सुथार ने इसी इलाके के रहवासी रामसिंह राजपूत के खिलाफ रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई बाबूलाल को दी है।
सोलर प्लांट से चुराई हजारों मीटर केबल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाना क्षेत्र में जुनिफर सोलर प्लांट, नोखा दैया वे गजनेर में सिक्योरिटी कार्मिक बाप निवासी रघुवीरसिंह राजपूत ने नंद कुमार व उसके कुछ अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 20 अगस्त को सोलर प्लांट में कुछ अज्ञात लोग घुसकर 8500 मीटर केबल चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को दी है।
दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी तोड़ी, निकाली गालियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र के मैयासर निवासी ओमाराम मेघवाल ने अणखीसर राजूसिंह राजपूत व अन्य 5-6 जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसकी दुकान पर आकर उसे जाति सूचक गालियां दी व उसकी खड़ी गाड़ी को तोड़ फोड़ दिया। परिवादी की जेब से रूपए निकाल कर लग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ हिमांशु शर्मा को दी है।