






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2020। आज जारी दो अलग अलग रिपोर्ट में जिले में 193 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए है। श्रीडूंगरगढ़ में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र में मात्र 45 सेम्पल लिए गए, जिनमें से 9 लोग कोरोना संक्रमित सामने आए है। आज जारी रिपोर्ट में वार्ड 23 में 46 वर्षीय पुरूष, वार्ड 3 कालूबास में 29 वर्षीय युवक, वार्ड 21 में 30 वर्षीय पुरूष, वार्ड 22 में 20 वर्षीय युवक, वार्ड 24 में 55 वर्षीय पुरूष, 40 वर्षीय महिला, वार्ड 23 में 22 वर्षीय महिला गांव जैतासर में 25 वर्षीय युवक, गांव जाखासर नया में 42 वर्षीय पुरूष कोरोना संक्रमित के रूप में सामने आया है। सभी को क्वारेंटाइ्रन करने के लिए चिकित्सा विभाग की टीमें रवाना हो गई है।



