






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितम्बर 2020। लाखनसर- सुरजनसर के बीच बंद किया गया कट्टानी कच्चा रास्ता आज पुलिस जाप्ते सहित प्रशासन ने खुलवाया। इस मार्ग को पूर्व में 10 सितंबर को भी प्रशासन ने खुलवाया परन्तु गांव के ही एक किसान ने पुनः बंद कर दिया। ये रास्ता सुरजनसर से निकलते ही आगे कई खेतों में जाता है जिससे किसान अपने खेतों तक नहीं जा पा रहे थे। आज नायब तहसीलदार ओमप्रकाश मीणा, पटवारी लाली मीणा पुलिस कांस्टेबल सुमेर सिंह व तेजपाल, सरपंच ओमप्रकाश सारस्वत तथा ग्रामवासियों की उपस्थिति में पुनः खोल कर सुचारू किया गया। रास्ता बार बार बंद करने के आरोपी किसान को फोन पर तथा मौके पर हाजिर परिजन को पाबंद किया गया व अब रास्ता नहीं रोकने की सख्त हिदायत दी गई है। सुरजनसर ग्रामवासियों ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बता देवें ग्रामवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर ये रास्ता खुलवाने की मांग की थी। गांव के ही एक किसान ने ये रास्ता रोकते हुए ग्रामीणों को उधर से नहीं गुजरने के लिए धमकाया। ग्रामीणों ने लिखित शिकायत देते हुए प्रशासन ने रास्ता खुलवाने की मांग की जिसे आज दूसरी बार खुलवाते हुए किसान परिवार को पाबंद किया।





