May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-06 at 22.08.50

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितम्बर 2024। शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लोकदेवता वीर तेजाजी के जुड़ी दो विशेष बैठकें आयोजित हुई। श्रीडूंगरगढ़ में हुई बैठक में जहां आगामी 13 सितम्बर को मेला आयोजित करने एवं मंदिर निर्माण में अपनी सहयोग राशी देने की घोषणा करके भी अभी तक ट्रस्ट को पैसे नहीं देने वालों के नाम बकायेदार घोषित कर उनके नाम मेले में सार्वजनिक रूप से चस्पा करने का निर्णय लिया गया है। वहीं दूसरी और गांव जाखासर में ग्रामीणों की आम बैठक आयोजित की गई। जिसमें लाधूराम सिहाग परिवार ने गांव से सटे अपने खेत में तेजाजी के मंदिर लिए 1 बीघा भूमि दान दी गई। पढ़ें दोनो बड़ी बैठकों की सामूहिक खबर एवं देखें फोटो।
श्रीडूंगरगढ़ में मेला व जागरण 13 को, बकाएदार होगें घोषित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर तेजा धर्मशाला मंदिर धर्मशाला में जाट समाज की बैठक महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 13 सितम्बर को तेजा दशमी के मौके पर मेला एवं जागरण आयोजित करने, निर्माणाधीन मंदिर का निर्माण जल्द पूरा करने एवं निर्माण हेतु घोषित की गई सहयोग राशी अभी तक नहीं देने वालों के नाम मेले में सार्वजनिक रूप से बकाएदार घोषित कर सूची चस्पा करने, संस्था की चारदिवारी की मरम्मत करवाने, संस्थान के अदंर के सभी कार्य ट्रस्ट के सानिध्य में ही संचालित करवाने के निर्णय लिए गए। बैठक में तोलाराम जाखड़, मूलाराम भादू, ओमप्रकाश बाना, हेतराम जाखड़, गोवर्धन खिलेरी, आइदान गोदारा, जसवीर सारण, रामचंद्र चोटिया, कृषि मंडी अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू, भंवरलाल सारण, कानाराम तर्ड, प्रभुराम बाना, भंवरलाल जाखड़, भीखाराम जाखड़, चांदराम चाहर, गोपाल सायच, हनुमानराम बाना, कालूराम बाना, गणेश पोटलिया, शेराराम चोटिया, हरिराम बाना, हनुमान राम सहु, भंवरलाल जाखड़ अभय सिंह पुरा, गोपाल राम खिलेरी, रामकुमार डोटासरा, भंवरलाल गोदारा ठुकरियासर, सूरजाराम गोदारा कल्याणसर नया, जगदीश बाना, सोहनलाल महिया, ओमप्रकाश ज्याणी लिखमादेसर, प्रभुराम झोरड, किशन लाल सियाग, तोलाराम सियाग, लालूराम कुकणा, गोपीराम जानूं, हरलाल बाना, मांगीलाल बाना, आदुराम जाखड़, तुलछाराम बाना, ओमप्रकाश गरुवा, कन्हैयालाल हुड्डा, प्रभुराम चोटिया, मालाराम चोटिया, किशनलाल चोटिया, गोपीचंद, संतोष गोदारा धोलिया, भगवान राम जैसलसर, सुशील सेरडिया, श्याम सुंदर आर्य, कुंभाराम घिंटाला, नानूराम नैण, सोहनलाल नैण, हरिराम गोदारा उपनी, भंवरलाल पूनिंया, रामेश्वर गोदारा, रुपाराम पूनियां, केसराराम जाखड़ अभयसिंहपुरा, घनश्याम मूंड, हेतराम अभयसिंहपुरा, हजारीराम कुंतासर, रामचंद्र गीला, किशनलाल भादू, राजेश मंडा सहित कई जनें मौजूद रहे। इस मौके पर मेले व जागरण का पोस्टर विमोचन भी किया गया।
जाखासर में आगे आया सिहाग परिवार, अब बनेगा तेजाजी मंदिर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लोकदेवता वीर तेजाजी का एक और भव्य मंदिर गांव जाखासर में बनेगा। इस संबध में शुक्रवार को गांव में युवाओं व वरिष्ठ ग्रामीणों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें गांव के दिवंगत लाधूराम सिहाग के पुत्रों ने गांव की आबादी के दक्षिणी दिशा में गांव से सटे अपने खेत में से एक बीघा भूमि तेजाजी मंदिर के निर्माण के लिए दान देने की घोषणा की। इस मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तेजाजी के जयकारे लगाए एवं सिहाग परिवार का आभार जताया। बैठक में युवा विकास समिति जाखासर के सदस्य मालाराम रेवाड़, लूणाराम सारण, मांगीलाल सऊ, हरलाल सियाग, सांवरमल सियाग, पूनमचंद सुथार, बिरबलराम सियाग, रामरतन सियाग, जितेंद्र सिंह, बीरबल रेलवे, भूराराम रोलन, ओम सारण, सहीराम सियाग, जेपी सुथार, रामनारायण सियाग, प्रभुराम सहू आदि ने आभार जताया। बैठक में गांव के वरिष्ठ नागरिक रामरख सियाग, मलाराम सारण, सुरजाराम सियाग, पूर्ण सिंह, रामचंद्र सियाग, रामचंद्र सुथार, कुनाराम सियाग, तिलोक सुथार, खेमाराम पंवार, पनाराम भोपा, मूलाराम नाई, रामप्रताप सारण, रेवंतराम सियाग, भारूराम सियाग, रामलाल सियाग, मिथुन वाल्मीकि आदि ने लाधूराम सिहाग परिवार को इस नेक काम के लिए एवं परिवार को प्रेरणा देने वाले युवा विकास समिति के कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। बैठक में गांव से पहली बार तेजाजी के जन्मस्थली खरनाल के लिए पैदल यात्री संघ ले जाने एवं संघ की रवानगी 9 सितम्बर को करने का निर्णय भी लिया गया। संघ रवानगी से पहले गांव में 8 सितम्बर की रात्री को जागरण भी आयोजित किया जाएगा।