May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-07 at 08.26.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2024। गणेश चतुर्थी पर आज श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में दो विशेष आयोजन होंगे। बिग्गाबास स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेशोत्सव की विशेष तैयारियां की गई है। मंदिर परिसर में फुलों व गुब्बारों सहित भव्य सजावटें की गई है। मंदिर प्रांगण में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक गणेश कीर्तन के आयोजन से गणेशोत्सव प्रारंभ होगा व दिन भर धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेंगे। कीर्तन के पश्चात अथर्वशीर्ष का पाठ किया जाएगा। पुजारी पंडित हेमराज पालीवाल द्वारा दोपहर 12.30 बजे गणेश कथा का वाचन किया जाएगा, वहीं बैंड बाजों के साथ महाआरती व महाप्रसाद संपन्न होगा। अनेक श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद रूप में गणपति जन्मोत्सव की बधाईयां बांटी जाएगी। दिन भर श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी और शाम को मंदिर में मेला भरेगा।

11.15 बजे हरिरामजी मंदिर में होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शनिवार को मोमासर बास में स्थित बाबा हरिरामजी के मंदिर जीर्णोद्धार का लोकार्पण होगा। इसी के साथ सवा ग्यारह बजे विधि विधान से मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर में पहुंचेगे व मूर्ति स्थापना हवन पूजन में भाग लेंगे। अनेक श्रद्धालु आयोजन की तैयारियों में जुटें है। पुजारी परिवार ने बताया कि रात 9 बजे से जागरण का आयोजन भी होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर प्रांगण में की गई है भव्य सजावटें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाबा का किया श्रृंगार, फुलों से सजाया।