May 20, 2026
WhatsApp Image 2024-09-07 at 07.56.06

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 सितंबर 2024। गणेश चतुर्थी के दिन सुबह सुबह एक दु:खद खबर गांव नौसरिया से आई है। गांव में स्थित बालाजी धाम के निकट पांच गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई है। यहां बीती रात कोई अज्ञात वाहन सड़क पर पांच गौवंश को रौदंते हुए चला गया। तीन के शव सड़क पर ही है और दो अन्य सड़क के किनारे पड़े है। धाम के पुजारी भागीरथसिंह सहित अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है व वाहन चालक के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए गौवंश को कुचलने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण गणेश पूजन के दिन लापरवाही व तेज गति से वाहन चलाते हुए पांच बेजुबान गौवंश की हत्या करने वाले वाहन चालक का पता लगाने व उसकी गिरफ्तारी की बात कह रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांच गौवंश को कुचल कर निकला अज्ञात वाहन चालक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालाजी धाम पुजारी सहित ग्रामीणों ने जताया रोष, अज्ञात वाहन चालक को पकड़ने की मांग।