May 21, 2026
000000000

पूनरासर मेला: जयपुर रोड से तीन दिन डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के प्रसिद्ध पूनरासर धाम के हनुमान मेले को देखते हुए जयपुर रोड से आने जाने वालों के लिए तीन दिन ट्रैफिक के लिए विशेष इंतजामात किए गए है। 7 से 10 सतंबर तक पूनरासर में हनुमान मेले के दौरान हजारों की संख्या में बीकानेर शहर व आस पास के गांवो से पैदल रवाना होने वाले श्रद्धालुओं के लिए जिला पुलिस ने जयपुर रोड पर तीन दिन वाहनों का प्रवेश बंद कर उनका रास्ता डायवर्ट कर दिया है। हल्दीराम प्याऊ से गुसांईसर तक चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। बीकानेर से जयपुर की ओर जाने वाले सभी वाहन हल्दीराम प्याऊ से नापासर-गुसाईंसर-सेरूणा मार्ग से जयुपर की ओर जाएंगे। जयपुर से बीकानेर आने वाले बाहन गुसांईसर से नापासर के रास्ते कैमल फार्म, जोड़बीड़ से बीकानेर में प्रवेश करेंगे। नौरंगदेसर कच्चे मार्ग पर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाए जाने वाले टेंट जयपुर जाने वाली रोड से बाईं तरफ 50 फीट की दूरी पर लगाए जाएंगे जिससे पैदल श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो। मेले में डीजे लगे वाहन प्रतिबंधित होंगे और कोई भी सड़क के दाहिनी ओर स्टॉल, टेंट नहीं लगा सकेंगे।
डिप्टी सीएम ने दिए संकेत, नहीं होंगे छात्रसंघ चुनाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे। इसके संकेत उच्च शिक्षा मंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दिए है। चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्थान में शिक्षा के स्तर में सुधार करने के साथ ही गुणवत्ता बढ़ाना मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने ये भी कहा कि छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर सीएम स्तर पर अंतिम निर्णय होगा। छात्रसंघ चुनाव को लेकर उनके लेवल पर फैसला नहीं किया है। इससे पूर्व बैरवा ने कहा था छात्रसंघ चुनाव भाजपा ने बंद नहीं कराए थे। इसलिए इस मुद्दे पर मैं कोई फैसला नहीं करूंगा। गौरतलब है कि विधानसभा उपचुनाव होने है। एबीवीपी के लंबे समय से बड़ें विश्वविद्यालयों में हार रही है। इधर, 2 सितंबर तक चुनाव की तिथि घोषित की गई थी लेकिन अभी तक नोटिफिकेशन तक जारी नहीं हुआ।
निजी क्षेत्र में भी 180 दिन का मातृत्व अवकाश मिले: कोर्ट
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निजी और असंगठित क्षेत्र में भी महिलाओं के मामले में हाईकोर्ट ने केंद्र व राज्य सरकार से कहा है कि वह महिला कर्मियों को भी 180 दिन का मातृत्व अवकाश दें। मातृत्व का लाभ वैधानिक अधिकारों के बीच समझौते से नहीं मिलता। यह तो गरिमा का पहलू है। मातृत्व अवकाश में इसलिए भेदभाव नहीं कर सकते कि वह आरएसआरटीसी में काम करती है, जबकि साल 2017 में संशोधन कर मातृत्व अवकाश को 180 दिन किया गया है।