May 21, 2026
WhatsApp Image 2024-09-08 at 3.22.48 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2024। भादवा पंचमी के अवसर पर लोकदेवता हरिराम जी के प्रति श्रृद्धा क्षेत्र में उमड़ रही है। रविवार को हरिराम जी मंदिरों में मेले आयोजित हो रहे एवं शनिवार रात जागरण आयोजित किए गए।

श्रीडूंगरगढ़ में मेला शुरू, भव्य हुआ श्रृंगार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास में स्थित हरिराम जी के बड़े मंदिर में मेला शुरू हो गया है एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालू यहां पहुंच कर बाबा को धोक लगा रहे है। मंदिर में भव्य सजावटें एवं बाबा का निज मंदिर का श्रृंगार किया गया है। मंदिर के पास की गलियों में कई अस्थाई दुकानें भी सजी है एवं कस्बेवासी मेले का आंनद भी ले रहे है। यहां शनिवार रात हुए जागरण में कलाकार ओम शर्मा एंड पार्टी के कलाकारों ने बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी। पूजारी किशोर गिरी द्वारा विशेष पूजन बाबा का किया गया। वहीं कस्बे के आडसर बास में स्थित मंदिर में भी भव्य सजावट की गई है एवं यहां भी श्रृद्धालूओं का पहुंचना जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के बिग्गाबास में हरिरामजी मंदिर में सुबह से ही लगा श्रृद्धालूओं का तांता।

रीड़ी जागरण में बड़ी संख्या में मौजूद रहे ग्रामीण।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितम्बर 2024। क्षेत्र के गांव रीड़ी में शनिवार रात को हुए बाबा हरिराम जी के जागरण में बड़ी संख्या में ग्रामीण व नेता शामिल हुए। जागरण में प्रसिद्ध भजन कलाकार अनिल सैन नागौर, संजू राव, महावीर नागौरी, तुलसीराम सेन ने भजनों की एवं नृत्य कलाकार खुशबु पाली, प्रतिभा ने नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। वहीं विशेष झांकी कलाकार प्रकाश मारवाड़ी ने कई सजीव झांकियों की प्रस्तुतियां दी। जागरण में बड़ी संख्या में श्रृद्धालू मौजूद रहे एवं अतिथि रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत सहित जिला उपाध्यक्ष शिव स्वामी, किसान संघ के तोलाराम जाखड़, हेमनाथ जाखड़ सहित कई नेता शामिल हुए। गांव के सरपंच हेतराम जाखड़ ने सभी का आभार जताया एवं ऐसे आयोजनों से गांव का सम्मान बढ़ने की बात कही। गांव के सत्यनारायण शर्मा, छगननाथ पंवार, कालूनाथ जाखड़, हरिनाथ बलिहारा, भंवरलाल जाखड, रेखाराम कालवा, भगवानाराम शर्मा, हिम्मताराम शर्मा, चेतनराम जाखड़, नानूराम जाखड़, दानाराम जाखड़, परमाराम शर्मा, रामनारायण सिद्ध, ओमप्रकाश जाखड़ आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। मंच संयोजन ईश्वरनाथ ने किया एवं विधायक ताराचंद सारस्तव ने मंदिर पुजारी हरिराम नाई को साफा पहना कर सम्मानित किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कलाकार अनिल नागौरी का सम्मान करते विधायक ताराचंद सारस्वत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में शनिवार रात हुए जागरण में बड़ी संख्या में मौजूद रही महिलाएं भी।

देराजसर में रात भर गूंजें बाबा के जयकारे, मेला शुरू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव देराजसर के हरिराम जी मंदिर में शनिवार रात को जागरण आयोजित किया गया एवं रविवार को मेला शुरू हो गया है। जागरण में सुजानगढ़ के कलाकार राकेश चौहान, नागौर के कलाकार अशोक मूंदियाड़, नृत्य कलाकार रानी जोधपुर की टीम के कलाकारों ने अपनी प्रस्तूतियां दी। जागरण में बड़ी संख्या में श्रृद्धालू मौजूद रहे एवं रात भर यहां बाबा के जयकारे गूंजे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गावं देराजसर में नृत्य प्रस्तुतियां देती महिला कलाकार।