






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2024। बड़ी खबर राजधानी जयपुर से आई है। जयपुर में श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड, राजस्थान सरकार के नए कार्यालय का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ द्वारा किया गया है। राठौड़ ने इस दौरान समाज के पिछड़े वर्गों के हित में कार्य करने और उन्हें मुख्य धारा से जोड़कर विकास की राह पर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने पूर्ण निष्ठा के साथ विश्वकर्मा बोर्ड के दायित्व निर्वहन करने व कर्तव्यनिष्ठा के साथ बोर्ड कार्य करने की बात कही। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार के निर्देशन में विकास के नए अध्याय लिखे जाने का विश्वास जताया। सुथार ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया। इस दौरान श्रीयादें माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद टाक, भाजपा प्रदेश मंत्री अजीत मांडन,
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी, श्रीडूंगरगढ़ पालिकाध्यक्ष चेयरमैन मानमल शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, मांगीलाल नाई, शिव प्रसाद तावणीयां, नवरतन राजपुरोहित, गोपाल व्यास, कन्हैया स्वामी, नारायण पंवार, हनुमान व्यास, असगर ठेकेदार, श्याम पुरोहित, नंदू नाई, कन्हैयालाल गुरावा, छगन दर्जी, शिव दर्जी, बनवारी नाई, चेनरूप जाखड़, अमर चन्द, भरत सुथार, इशू जैन, भवानी सैनी, दीपक सारस्वत, पूनम चन्द सुथार सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक व पार्टी पदाधिकारी, कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहें। श्रीडूंगरगढ़ से गए नेताओं ने सुथार का अभिनदंन किया।





