May 20, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितम्बर 2020। नेशनल हाईवे पर सेरूणा से गुंसाईसर के बीच में सड़क पर मिली एक बैग को अपने मालिक का इंतजार है। यह बैग किसी वाहन से चलते हुए गिरा होगा एवं बैग के अंदर गहने, कपड़े, नकदी आदि सामान भी है। विजय टूर एंड ट्रेवल्स के विजयपाल हरडू गुरूवार को अपनी गाड़ी से बीकानेर जा रहे थे कि उन्हें बीच सड़क यह बैग पड़ा दिखा। इस पर हरडू ने बैग को संभाला तो उसमें महिलाओं, बच्चों के कपड़े, नकदी एवं गहने मिले। इस पर विजयपाल ने बैग को सुरक्षित रखा। हरडू के छोटे भाई चंदु हरडू जो श्रीडूंगरगढ़ की मॉर्डन राजस्थान उमावि में कार्यरत है एवं उनके साथी स्टॉफ तोलाराम झोरड़ ने सोशल मीडिया के माध्यम से बैग के मालिक तक सूचना पहुंचाने का प्रयास किया है।