






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 सितंबर 2020। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता इन दिनों क्षेत्र में युवाओं के घरों तक पहुंच रहे है। परिषद के जिला सह संयोजक महेन्द्र राजपूत ने बताया कि परिषद द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है एवं श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में 300 नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस बार कोरोना के कारण सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम आयोजित नहीं कर युवाओं व विद्यार्थियों के घर डोर टू डोर पहुंच कर नए सदस्य बनाए जा रहे है। इस दौरान नए सदस्यों को संगठन की रीति नीति के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस दौरान संगठन के एक एक कार्यकर्ता को दस दस सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इसी लक्ष्य को पूरा करने में संगठन के किशन पूरी, ओमसिंह, दिपांशु जाड़ीवाल, श्री भगवान पारीक, राष्ट्रप्रताप, विजयसिंह, मोहित सारस्वत, शुभकरण सिंह आदि जुट गए है।




