






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितम्बर 2024। क्षेत्र के रीड़ी में युवा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार उत्साह के साथ युद्ध स्तर की तैयारियां की जा रही है। यहां आगामी 15 सितम्बर को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा एवं कांग्रेस के कई विधायकों, पूर्व मंत्रियों, पूर्व विधायकों की मौजूदगी में वृहद स्तर पर किसान सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं, किसानों को अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान लिए रीड़ी के युवाओं की टोलियां गांवों में सार्वजनिक निमंत्रण के साथ साथ अब ढ़ाणी से ढाणी पहुंच कर निमंत्रण बांट रहे है। मंगलवार को कार्यकर्ताओं की एक टोली ने गांव लिखमीसर उतरादा, दिखणादा, मसुरी, कुचौर आगुणी, आथूणी, बिदासरिया, लालमदेसर व साधासर में निमंत्रण दिया वहीं दूसरी टोली ने बाना गांव व बाना, रीड़ी की रोही में स्थित खेतों में बनी ढाणियों में निमंत्रण पहुंचाया है। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष एवं रीड़ी सरपचं प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है एवं प्रतिदिन गांव के सैंकड़ों युवाओं की टीमें अलग अलग कार्यों को पूर्ण कर रही है। कार्यक्रम के लिए गांव में लगाया गया आई लव रीड़ी का लाईटिंग शाईनिंग बोर्ड लगाया गया है एवं इसके बाद गांव में अलग ही मनमोहक छटा छा रही है। वहीं खेल मैदान में भी कबड्डी की मैट लगा कर कबड्डी मैदान, वालीवाल कोर्ट, खोखो मैदान आदि को फाईनल टच दिया जा रहा है। आयोजन के लिए गावं के युवाओं में जोरदार उत्साह देखा जा रहा है।







