






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितबंर 2024। बुधवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के कई गांवों व कस्बे में कही बूंदाबांदी तो कहीं जमकर बरसात हुई है। पिछले कुछ दिनों की तेज गर्मी के बाद बुधवार को मौसम बदला और कस्बे सहित क्षेत्र के गांव सातलेरा, बिग्गा, बिग्गाबास रामसरा, लिखमादेसर, अभयसिंहपुरा, में झमाझम बारिश हुई। केऊ नई व उसके आस पास के इलाके में हल्की बरसात हुई है। इस बारिश से गर्मी से राहत मिली वही बारिश से फसलों के साथ-साथ किसानों के चहरे भी खिल उठे। और बारिश के बाद आसमान में बादल छाए रहे व हवा चलने से मौसम खुशनुमा बन गया।













